ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज:नागरिकता संशोधन एक्ट CAA के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध हो रहा है, बताया जा रहा है कि अब इस विरोध ने हिंसक रूप धारण कर लिया है, गुरुवार को लखनऊ में हुए विरोध प्रदर्शन में एक और मंगलौर में 2 की मौत हो गई थी, वहीं आज भी नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
CAA और एनआरसी के विरोध में भीम आर्मी का मार्च
वहीं अब आज भीम आर्मी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में मार्च करने वाली है माहौल को देखते हुए जामिया और शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। साथ ही जामा मस्जिद के आसपास भी खास सुरक्षा देखने को मिल रही हैं।
गाजियाबाद में धारा 144 लगू
बताया जा रहा है कि भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज दोपहर एक बजे CAA के खिलाफ जामा मस्जिद से मार्च निकालेंगे,सुरक्षा को लेकर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में 13000 पुलिस के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की हैं। नोएडा और गाजियाबाद में धारा 144 लगादी गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने किया समर्थन
इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो भीम आर्मी के मार्च का सपोर्ट करते हैं, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं चन्द्रशेखर की भीम आर्मी की जामा मस्जिद से लेकर जंतर मंतर तक निकाली जा रही CAA और NRC के खिलाफ मार्च का समर्थन करता हूँ



