SC/STएक्ट: इस शख्स की वजह से सुप्रीम कोर्ट को सुनाना पड़ा बड़ा फैसला और फिर हुआ भारत बंद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुप्रीम कोर्ट ने एससी और एसटी को आरक्षण ना देने के फैसले के बाद दलितों ने जमकर इसका विरोध किया जिस कारण कई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुप्रीम कोर्ट ने एससी और एसटी को आरक्षण ना देने के फैसले के बाद दलितों ने जमकर इसका विरोध किया जिस कारण कई राज्यों में हिंसा की आग में करोड़ो का नुकसान हुआ औऱ कई लोगो की जान गई। भारत बंद के दौरान सड़को पर उतरें दलितों ने इस फैसले पुरा विरोध किया इतना ही नहीं बंदूकें और तलवारें भी भी चली। कई दूकानों को तोड़ा फोड़ा गया।

bharat-bandh-over-scst3

कई लोग इस कारण घायल हुए जबकि इस प्रदर्शन में नौ लोगों की जान चले गई. बढ़ती हिंस को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले पर फिर विचार करेंगी। पर सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी जिस कारण सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया। इस फैसले के पीछे का कारण क्या था। बता दें कि 20 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया तो दलितों  ने कहा कि इससे तो दलितों का शोषण कभी बंद नहीं होगा

bhaskar gaikwad

वहीं सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि कानून का दुरउपयोग ना हो। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सतारा जिले के स्थित गवर्नेमेंट कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के स्टोर कीपर भास्कर गायकवाड ने कॉलेज के प्रिंसीपल पर ये आरोप लगाया कि वार्षिक रिपोर्ट में उनके खिलाफ नेगेटिव टिप्पणी की गई है। जिस कारण प्रिंसीपल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। हालांकि प्रिसीपल का कहना था कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है।

bharat-bandh-over-scst7

इस मामले पर कारवाई करने के लिए डीटीओ से अनुमति मांगी पर डीटीओ ने इस मामले पर कारवाई ना करते हुए उस केस की क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी। साल 2016 में भास्कर ने कहा कि उन्हें किसी भी क्लोजर रिपोर्ट की जानकारी नहीं है जिस कारण उन्होने फिर से प्रिंसीपल सहित डीटीओ के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। ये मामले बॉम्बे हाईकोर्ट तक चला गया। वहां पर कारवाई करते हुए एससीएसटी एक्ट के संशोधन में कारवाई करते हुए नई गाईड लाइन जारी कर दी। जिस कारण दलित समाज ने इसका विरोध किया।

bharat-bandh-over-scst6

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कानून का गलत इस्तेमाल ना हो इसलिए ये फैसला लिया गया है। सुप्रीम  कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि इस तरह के मामले पर अग्रीम जमानत देने पर कोई रोक नहीं है। इस मामले पर पूरी तरह से जांच की जाएगी। यदि केस रजिस्टर भी हो जाए तो भी  गिरफ्तारी आवश्यक नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *