ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इस बीच अब बात डूबते पंजाब की | पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश ने मैदानी इलाके की मुश्किलें बढ़ाकर रख दी हैं | भारी बारिश के बाद भाखड़ा-नंगल डैम लबालब भर गया है | पानी इतना की डैम के जब गेट खोले गए तो फिर पानी शहरों को चीरता हुआ गांव, खेत और घरों के अंदर तक जा पहुंचा | हालात ऐसे हैं कि, भाखड़ा-सतलुज किनारे गांवों को खाली करवा दिया गया है और लोगों को सुरक्षति स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है |
इस वक्त पंजाब के करीब 3 जिलों के कम से कम 200 गांव को प्रशासन खाली करवा चुका है | ये पांच तस्वीरें पंजाब के अलग-अलग जिलों की हैं, जहां बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है | सबसे ज्यादा बुरा हाल आनंदपुर साहिब के लोधीपुर गांव का हो रखा है, जहां सड़कें समंदर बन गई हैं, खेत उजड़ गए हैं और बात अगर मकानों की करें तो फिर ज्यादातर मकान डूब गए हैं |
Watch Video
