आध्यात्मिक गुरू भय्यू महाराज ने की खुदकुशी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के आध्यात्मिक गुरू भय्यू महाराज ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। बता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के आध्यात्मिक गुरू भय्यू महाराज ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। बता दें कि जब उन्होने खुद को गोली मारी तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में भय्यू महाराज की इलाज के दौरान मौत हो गई।

bhaiyyu ji maharaj

फिलहाल उनकी आत्महत्या कर लेने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि भय्यू महाराज को कुछ वक्त पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।

bhaiyyu ji maharaj 1

भय्यू महाराज चर्चा का विषय उस समय बने थे जब उन्हे केंद्र सरकार ने दूत बनाकर अनशन पर बैठे अन्ना हजारें का अनशन तुड़वाने के लिए भेजा था। इसके इलावा वो अपना एक ट्रस्ट भी चलाते थे जिसके द्वारा वो कैदियों के बच्चों को पढ़ाते थे। संत महाराज ने एक ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी की है।  फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *