Punjab News:बाल-बाल बचे भगवंत मान ! नदी में डूबने से बची CM की नाव

Punjab news:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सतलुज नदी के तटबंध में आई दरार का निरीक्षण करने गए. सीएम मान मोटर बोट पर सवार थे…

Punjab news:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सतलुज नदी के तटबंध में आई दरार का निरीक्षण करने गए. सीएम मान मोटर बोट पर सवार थे और तेज पानी के प्रभाव से उनकी नाव डूबने लगी. नाव पर मुख्यमंत्री मान के साथ कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह भी सवार थे.

बताया जा रहा है कि मोटर बोट पर जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे. जिस वजह से कुछ दूर जाते ही नाव से काला धुआं निकलने लगा.
बड़ी मुश्किल से मोटर बोट का ड्राइवर उसे दूसरी तरफ ले जा सका. तब जाकर मौके पर मौजूद नेताओं और अधिकारियों ने राहत की सांस ली. जब सीएम मान नाव पर चढ़े तो क्षमता से ज्यादा लोग नाव पर पहले से सवार थे.

नाव में कितने लोगों को लेकर जाना चाहिए इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. पहले अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए था. आमतौर पर जब भी मुख्यमंत्री या किसी वरिष्ठ नेता को बाढ़ प्रभावित इलाकों में नुकसान का जायजा लेना होता है तो पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मोटर बोट का गहनता से निरीक्षण किया जाता है और देखा जाता है कि इसमें कितने लोगों को ले जाया जा सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *