आज अपना बैंक अकाउंट चेक किया क्या ?

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : डिजिटल इंडिया में आपका स्वागत है, अब जमाना वॉलेट नहीं ई-वॉलेट का है। UPI (Unified Payment Interface) आपके लिए अनजान शब्द…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : डिजिटल इंडिया में आपका स्वागत है, अब जमाना वॉलेट नहीं ई-वॉलेट का है। UPI (Unified Payment Interface) आपके लिए अनजान शब्द नहीं होगा, कहा जा रहा है यह पूरी तरह सिक्योर है। और, अगर आप भी UPI से रुपयों का लेन-देन करते हैं तो सावधान रहें, क्योंकि साइबर क्रिमिनल्स ने UPI से रुपये उड़ने का जरिया बना लिया है। यह हम नहीं कह रहें हैं, यह दावा दिल्ली पुलिस का है। आपको हम बता रहे हैं साइबर क्रिमिनल्स की वो हकीकत जिसे जानकार आप हो सकता है UPI को इस्तेमाल करना बंद कर दें।

api

दिल्ली और नोएडा पुलिस को UPI के माध्यम से कई एकाउंट्स से रुपये गायब होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गए हैं। दरअसल, UPI एप्लीकेशन आधार Aadhaar नंबर से जुड़ा रहता है जो रुपयों के लेन-देन को आसान बनाता है। UPI से कोई व्यक्ति 30 बैंकों से लेन-देन कर सकता है। बस, इसी का लाभ उठाते हुए बदमाशों ने करीब तीन दर्जन बैंक एकाउंट्स से लाखों रुपये निकाल लिए, जब पुलिस के पास इसकी शिकायत पहुंची तब जाकर सारा माज़रा सामने आया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

आखिर कैसे साइबर क्रिमिनल्स बना रहे शिकार

साइबर क्रिमिनल्स वैसे ही लोगों को ठग रहे हैं, जैसे डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इन्फॉर्मेशन चुराने के लिए करते हैं। पुलिस ने बताया कि ठग अपने शिकार को कॉल करके खुद को Unique Identification Authority of India का रिप्रेजेन्टेटिव बताते हैं। Unique Identification Authority of India ही वो संस्था है जो आधार डाटाबेस की देखभाल करती है। फिर कॉलर शिकार को बताता है कि यह एक वेरिफिकेशन कॉल है और एक कोड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा, उसको बता दें। वह कोड हकीकत में एक वन टाइम पासवर्ड होता है और असली खेल यहीं होता है।

fraud

दरअसल, यह प्रोसेस उस समय किया जाता है जब आप Aadhaar सी जुड़ी जानकारी बदलना चाहते हैं। और आप जैसे ही कोड बताएंगे कॉलर उसे UIDAI (Unique Identity Authority of India) की वेबसाइट पर अपडेट कर देता है। जिसके बाद कॉलर अपने मोबाइल नंबर को आपके Aadhaar नंबर के साथ अपडेट कर देगा। इसके बाद कॉलर UPI पेमेंट एप्लीकेशन डाउनलोड करके खुद को रजिस्टर्ड कर देगा। मतलब वो आपके बैंक एकाउंट में सेंधमारी कर चुका है, क्योंकि आपका बैंक एकाउंट भी Aadhaar के साथ जुड़ा हुआ है। तो, सावधान रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *