ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कई लोग एक सिख व्यक्ति को बुरी तरह से मार रहे है। इतना ही नहीं सिख व्यक्ति के केशों से पकड़कर उसको घटिसा भी गया और उसके बालों को आग लगाने की भी कोशिश की गई।
इस वीडियों को आसाम की कहा जा रहा है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिस कारण समुह सिश कौम में रोष पाया जा रहा है। पूरी दुनिया में सिखों के द्वारा की जाने वाली लोक भलाई की मिसाल दी जाती है वहीं एक सिख व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।
वीडियों में सिख व्यक्ति के बालों को जलाने की कोशिश की जा रही है जिस कारण ये वारदात किसी बड़ी साजिश को बताया जा रहा है। क्योकि केश सिखों के लिए सिख कौम के लिए अहम प्रतीक होते है। जिनके साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है।
इस मामले पर अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अफसोस की बात है कि मानवी अधिकारो के समर्थक इस वारदात पर चुप है। इस घटना की आलोचना करते हुए सिरसा ने आसाम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से इस मामले के आरोपियों के खिलाफ जल्द कारवाई करने की मांग की है।



