ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- दिल्ली हिंसा पर बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि, कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह इंसान कौन है, चाहे वह कपिल मिश्रा हो या कोई भी, किसी भी पार्टी से संबंधित हो, अगर उसने कोई भड़काऊ भाषण दिया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

घायल डीसीपी अमित शर्मा को देखने पहुंचे हॉस्पिटल
दरअसल जाफराबाद हिंसा में घायल डीसीपी अमित शर्मा को देखने पटपड़गंज मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि, नार्थ ईस्ट जिले में जो लोग हिंसा में शामिल हैं, चाहे वह कांग्रेस हो आम आदमी पार्टी से हो फिर चाहे किसी भी में हो, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा, अगर इस हिंसा में कपिल मिश्रा का भी हाथ होगा तो उनके खिलाफ भी मुकदमा किया जाएगा।
दिल्ली में CAA पर मचा संग्राम
CAA पर उत्तर पूर्वी दिल्ली में अब खतरनाक मंजर देखने को मिल रहा है। मौजपुर और ब्रह्मपुरी इलाके में पत्थरबाजी शुरू हो गई है, इस हिंसा में दिल्ली में अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल भी शामिल हैं, साथ ही 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
आपात बैठक बुलाई
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई , इस बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा कि पुलिस को ऊपर से कार्रवाई का आदेश नहीं है, सीमाई इलाकों से लोग दिल्ली आ रहे हैं और हिंसा कर रहे हैं, हमने बॉर्डर को सील करने और उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग की है। हिंसा को रोकने के लिए पूरे उत्तर पूर्वी जिले में 1 महीने के लिए धारा 144 लगाई गई हैं।
5 मेट्रो स्टेशन और स्कूल-कॉलेज बंद
एहिताहतन को देखते हुए, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है, साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है, दिल्ली से सटे दूसरे राज्यों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।


