ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इंडिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में इंडिया-ए और अंडर-19 इंडिया टीम के कोच राहुल द्रविड़ को बीसीसीआई ने नेशनल क्रिकेट अकेडमी का हे़ड बनाया है। राहुल द्रविड़ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकेडमी में हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन बनाए गए हैं।
📰📰 Announcement 🚨🚨
Rahul Dravid appointed as Head Cricket of National Cricket AcademyRead Full details here➡️➡️ https://t.co/sYUIKzsFsH pic.twitter.com/Tf8C4QfyX4
— BCCI (@BCCI) July 8, 2019
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक बयान जारी किया है, जिसमें यह जानकारी दी गई है। बीसीसीआई ने कहा, ‘बीसीसीआई ने द्रविड़ को बेंगलुरु स्थिति एनसीए का हेड ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया है। द्रविड़ एनसीए में क्रिकेट संबंधित सभी गतिविधियां देखेंगे और खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ को कोचिंग, मेंटरिंग, ट्रेनिंग देने का काम करेंगे।”
