न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। ऐलान किए गए कार्यक्रम से पता चलता है कि पहली बार गुवाहाटी और तिरूवनंतपुरम इंटरनेशनल टी-20 मैच की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम शुक्रवार भारत पहुंच गई है। चेन्नई में 12 सितंबर को बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी। प्रैक्टिस मैच के बाद पहला वनडे मैच खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के बाद कीवी टीम भारत पहुंचेगी। न्यूजीलैंड-भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेला जाएगा, जिसका आगाज 22 अक्टूबर को होगा। हालांकि तीसरे मैच का आयोजन कहां होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। वनडे सीरीज के बाद भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैच खेला जाएगा। टी-20 सीरीज का आगाज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान से होगा। आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम का हौसला काफी बढ़ा हुआ है। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ ही दूसरे बल्लेबाज भी फॉर्म में चल रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय टीम मेहमानों के सामने भी शानदार प्रदर्शन करेगी।
भारत-ऑस्ट्रेलिया वन-डे सीरीज
- 17 सितंबर – एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई)
- 21 सितंबर – ईडन गार्डन्स (कोलकाता)
- 24 सितंबर – होलकर स्टेडियम (इंदौर)
- 28 सितंबर – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरू)
- 1 अक्टूबर – वीसीए स्टेडियम (नागपुर)
भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज
- 7 अक्टूबर – जेएससीए स्टेडियम (रांची)
- 10 अक्टूबर – बरसापारा स्टेडियम (गुवाहाटी)
- 13 अक्टूबर – राजीव गांधी स्टेडियम (हैदराबाद)
भारत-न्यूजीलैंड वन-डे सीरीज
- 22 अक्टूबर – वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)
- 25 अक्टूबर – एमसीए स्टेडियम (पुणे)
- 29 अक्टूबर – कानपुर या लखनऊ तय नहीं
भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज
- 1 नवंबर – फिरोजशाह कोटला स्टेडियम (दिल्ली)
- 4 नवंबर – सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (राजकोट)
- 7 नवंबर – तिरुवनन्तपुरम
