सुखबीर सिंह बादल ने किया बठिंडा का दौरा, सुखबीर ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अकाली प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा का दौरा किया | इस मौके उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने जो रोड नेटवर्क को लेकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अकाली प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा का दौरा किया | इस मौके उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने जो रोड नेटवर्क को लेकर काम किया था, वो तकरीबन पूरा हो गया है | जिसमें बठिंडा से चंडीगढ़ और बठिंडा से अमृतसर के लिए रोड नेटवर्क का काम पूरा हो गया है | जिसके चलते 10 मई को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बठिंडा पहुंचेंगे |

सुखबीर ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

रेत माफिया पर बोलते सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि रेत के दाम आसमान को छू रहे हैं | लेकिन कांग्रेसियों के स्टिंग ऑपरेशन भी सामने आ रहे हैं | उन्होंने कहा कि शाहकोट से कांग्रेस प्रत्याशी पर मामला दर्ज कर लिया, लेकिन फिर भी उसको चुनाव लड़ा रहे हैं, जिससे कांग्रेस की मंशा जगजाहिर हो रही है |

सुखबीर ने ली मनप्रीत पर चुटकी

सुखबीर ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर भी चुटकी ली | उन्होंने कहा कि चुनाव में हर महीने नई इंडस्ट्री लाने के बड़े–बड़े वादे किए गए थे | लेकिन इंडस्ट्री तो क्या लानी थी, पहले वाली ही बंद करने में लगे हैं | इस सरकार ने आज तक एक ईंट भी नहीं लगाई |

जेलों को सुरक्षा पर बोले सुखबीर

सुखबीर ने कहा कि जेलों में लगातार मोबाइल और नशा पकड़ा जा रहा है | बेशक CISF से जेलों की सुरक्षा कराने की बात कर रहे हैं, लेकिन जेल मंत्री को जेल के अंदर से मुबारकबाद का फोन आता है | लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो जेलों से यह पूरा रैकेट कैसे बंद होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *