ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपना पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर ने अरविंद केजरीवाल के माफीनामे पर सवाल उठाया | सुच्चा सिंह छोटेपुर ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल और अकाली दल में जरूर कोई डील हुई है |
केजरीवाल और SAD में हुई डील
सुच्चा सिंह ने कहा कि केजरीवाल या तो डर गए या फिर लोगों का स्टिंग ऑपरेशन करने वाले का कोई बड़ा स्टिंग हो गया | बिक्रम सिंह मजीठीया के केजरीवाल के लिए हमदर्दी भरे बयान से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि आप और अकाली दल में कोई तो समझौता हुआ है |


