मोहब्बत से मौत तक !

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: प्यार अंधा होता है ऐसा आपने सुना होगा,लेकिन प्यार इतना अंधा भी होगा कि प्रेमिका की गर्दन को धड़ से अलग कर देगा…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: प्यार अंधा होता है ऐसा आपने सुना होगा,लेकिन प्यार इतना अंधा भी होगा कि प्रेमिका की गर्दन को धड़ से अलग कर देगा ऐसा कभी आपने सोचा नही होगा। ऐसा ही अजीबो गरीब मामला बठिंडा की रहने वाली निशा ज्योति और गुजरात के प्रीतेश पटेल की प्रेम कहानी में देखने को मिला है। जब प्रीतेश पटेल ने अपनी ही प्रेमिका की गर्दन को कलम कर दिया।

girl killed

दरअसल, निशा ज्योति एक मॉडल और डांसर थी अक्सर वह अपने डांस कार्यक्रम को लेकर हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, मुंबई आदि जाती रहती थी। इसी बीच मुंबई में ज्योति की मुलाकात प्रीतेश से हुई। जब ज्योति वापिस बठिडा  आ गई तो उसके किसी और के साथ अफेयर चल रहा है के बारें में प्रीतेश को पता चला।

dead body

तो प्रीतेश ने अपने जन्मदिन के मौके पर ज्योति को सुरत के फार्म हाउस में बुलाया। प्रीतेश को पता चल गया था कि ज्योति का कही और अफेयर चल रहा है जिस कारण दोनो के बीच काफी बहस हुई। काफी बहसाबहसी के बाद पता नही ऐसा क्या हुआ कि प्रीतेश ने निशा ज्योति का गला काटकर उसका सिर धड से अलग कर दिया।

dead body 1

हत्या को अंजाम देने के बाद प्रीतेश मौके से फरार हो गया लेकिन गुजरात पुलिस ने उसे पकड लिया। आपको बता दें कि प्रीतेश शादीशुदा था और ज्योति से मिलने के बाद उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था।

criminal

जांच में प्रीतेश ने बताया कि उसने ज्योति की मांगो को पूरा करनेके लिए उस पर करीब 2 करोड़ रूपये खर्च कर दिए थे। जब उसको ज्योति का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंधों के बारें में पता चला तो उसने ऐसा कदम उठाया।

girl

ज्योति के पिता ने कहा की मेरी बेटी को धोखे से फार्म हाउस में बुलाकर उसकी हत्या की गई है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए, तभी मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।

murderer

फ़िलहाल आरोपी प्रीतेश पुलिस ने हिरासत में है और पुलिस द्धारा मामले की कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *