ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बटाला पुलिस ने एक पाकिस्तानी संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार करने का दावा किया है । इस आरोपी के कब्जे से एक 1 देसी पिस्तौल 315 बोर और 1 देसी पिस्टल 12 बोर बरामद किया है ।
बटाला पुलिस की तरफ से आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान शमशेर सिंह उर्फ़ शेरा बताई जा रही है ,बटाला के डीएसपी ने बताया कि यह आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का संदिग्ध एजेंट है । पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ डेरा बाबा नानक पुलिस थाना में 24 जनवरी 2018 को केस दर्ज किया था और तब इसका एक साथी ज्ञानबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था और यह तब से फरार था और आज गुप्त सुचना पर इस नौजवान गिरफ्तार किया है |
पुलिस ने इस आरोपी से दो देसी पिस्तौल 315 बोर और 12 बोर भी बरामद किये गए है। वहीं पुलिस डी एस पी का कहना है की इस आरोपी से अभी और पूछताछ की जा रही है और उम्मीद है की और खुलासे होंगे ।
Watch Video
https://youtu.be/qQ4EfbsOTKQ
