ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान की नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है वह लगातार सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है | लेकिन हर बार उनकी कोशिशों को भारतीय फौज नाकाम कर देती है |
इस बार POK के लांचिंग पैड से Terrorists के घुसपैठ करने का का नया Video सामने आया है | यह वीडियो 12 और 13 सितंबर की रात का है। जिसमें आतंकी और बॉर्डर एक्शन टास्क (बैट) घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद Indian Army ने Grenade से हमला कर पाकिस्तान के एक BAT Commando को ढेर कर दिया |
पाकिस्तान लगातार सीमा पर आतंक के सहारे करीब 15 बार घुसपैठ की कोशिश कर चुका है | लेकिन हर बार भारतीय सेना ने उनकी साजिश का पर्दाफाश किया है | सीमा पर उनकी हर कोशिश नाकाम रही हैं | इससे पहले भारतीय सेना ने 4 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम करते हुए 5 से 7 आतंकी और पाकिस्तान सेनिको को ढेर कर दिया था |
#WATCH Army sources: Infiltration or attempted BAT(Border Action Team) action by Pakistan on 12-13 Sept 2019, was seen&eliminated. In video, Indian troops can be seen launching grenades at Pak's SSG(Special Service Group) commandos/terrorists using Under Barrel Grenade Launchers. pic.twitter.com/KOnYJPWyV8
— ANI (@ANI) September 18, 2019
