बरनाला: अस्पताल में बेरहमी से युवक की हत्या, खंजर से छाती पर किए वार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बरनाला में एक ऐसी वारदात पेश आई जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बरनाला के सरकारी अस्पताल में घुसकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बरनाला में एक ऐसी वारदात पेश आई जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बरनाला के सरकारी अस्पताल में घुसकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके सीने पर खंजर से 10-12 वार किए गए। ये खूनी खेल इमरजेंसी ब्लॉक की छत पर हुआ। लोगों ने छत पर तड़फते हुए युवक को देखा तो उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद कई बड़े सवाल पैदा होते हैं कि दिन-दहाड़े हुई इस हत्या के बारे में  किसी को पता कैसे नहीं चला। और कैसे बेखौफ बदमाश इस तरह सरेआम हत्या करके चले गए। पुलिस ने फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

> सरकारी अस्पताल में बेरहमी से युवक की हत्या

> खंजर से छाती पर किए किए कई वार

> इमरजेंसी ब्लॉक की छत पर हुआ खूनी खेल

> आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *