बरनाला 7 जुलाई
मुख्य मंत्री पंजाब, D.G.P. पंजाब और SSP. बरनाला के दिशा-निर्देशों के तहत नशों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बरनाला पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस पार्टियों द्वारा अलग-अलग जगहों पर की गई सख्त छापेमारी के दौरान 37 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.पी. सोहन लाल सोनी ने बताया कि नशों के खिलाफ चल रही जंग के तहत पुलिस पार्टियां बनाकर शासी बस्ती समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया था, जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं।
S.P. सोनी ने बताया कि यह सर्च ऑपरेशन जिले की तीन सब-डिवीजनों बरनाला, महल कलां और तपा में चलाया गया। इस मुहिम में पौने 200 के करीब पुलिस जवान, सीनियर अफसर और स्टाफ इंचार्ज शामिल थे। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 25 संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप किया था, जिसके बाद सख्त कार्रवाई करते हुए 14 मुकदमे दर्ज करके 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी के दौरान आरोपियों से बरामद किए गए नशीले पदार्थों का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस ने 129 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 15 ग्राम नशीला पाउडर, भारी मात्रा में नशीली गोलियां, 34 बोतलें देसी ठेका शराब बरामद की है।S.P.सोनी ने बताया कि बरनाला जिले के अधीन करीब साढे 400 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जो अपराधियों और नशा तस्करों पर तीखी नजर रखने में पुलिस के लिए तीसरी आंख का काम कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस के कंप्यूटराइज्ड ‘सेफ पंजाब पोर्टल’ के जरिए भी नशों के खिलाफ बड़ी गिनती में शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ताओं के नाम पूरी तरह गुप्त रखे जाते हैं और आरोपियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाती है। नशा तस्करों को ताड़ना करते हुए S.P. सोनी ने कहा कि जो लोग यह काला कारोबार करते हैं, वे तुरंत इसे बंद कर दें, नहीं तो पुलिस द्वारा किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने आम पब्लिक से अपील करते हुए कहा कि जैसे पंजाब की जनता ने साथ देकर आतंकवाद को खत्म किया था, वैसे ही जनता के सहयोग से नशे का भी खात्मा किया जा सकता है। माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों की संगत और गतिविधियों पर नजर रखें ताकि मुख्य मंत्री पंजाब के ‘रंगले पंजाब’ के सपने को साकार किया जा सके। उन्होंने यह भी साफ किया कि नशा तस्करों की मदद या संरक्षण करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य खबरें जाने –
हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने ‘सेफ स्कूल वाहन’ अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर




