सिविल अस्पताल में नाबालिग के साथ बलात्कार, बेहोशी का इंजेक्शन देकर किया बलात्कार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: समाज की वो हर संस्था जहां लोग विश्वास के साथ जाते हैं । चाहे स्कूल हो या अस्पताल । ऐसे में इन जगहों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: समाज की वो हर संस्था जहां लोग विश्वास के साथ जाते हैं । चाहे स्कूल हो या अस्पताल । ऐसे में इन जगहों से छेड़छाड़ या रेप की घटना सामने आने पर सवाल खड़ा होता है कि आखिर देश में बेटियां कहां सुरक्षित है । जिस अस्पताल पर आम लोगों की सेहत की जिम्मेदारी होती है । उसी अस्पताल में एक बेटी से अगर दरिंदगी की घटना सामने आती हो तो मामला हैरान करने वाला बनाता है । ताजा वारदात बरनाला से सामने आई है । दरअसल बरनाला के सिविल हस्पताल में एक नाबालिग लड़की के साथ हस्पताल के अंदर ही काम करते मुलाजिमों ने बलात्कार जैसी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया । जिस के बाद पीडित नाबालिग लड़की को बरनाला के सिविल हस्पताल में दाख़िल करवाया गया । पीडित लड़की ने बताया कि उसकी माँ बीमारी के कारण हस्पताल में दाख़िल थी और जब रात के समय वो पानी भरने गई तो हस्पताल के दो मुलाजिमों ने उसको बेहोशी का इंजेक्शन लगा कर ब्लड बैंक की इमारत अंदर में उसके साथ बलातकार किया।
पीडित की माँ ने बताया कि हस्पताल के मुलाजिमों ने उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती की है और उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए । इस मामले से सम्बंधित पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक नाबलिग लड़की के साथ बलात्कार की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसके आधार पर बयान लिए जा रहे हैं और पीड़ित के मेडिकल पर बनती कार्यवाही अमल में लाई जायेगी ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । लेकिन इस मामले ने ये तो साबित कर दिया है कि लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं । चाहे वो घर हो या बाहर । अब सोचना सरकार को है कि वो कैसे बेटियों को सुरक्षा मुहैया करवाए कैसे बेटियों को अपराधियों से बचाए । नीचे दी गई वीडियो में देखिए पूरा मामला और रहिए सावधान…

सिविल अस्पताल में नाबालिग के साथ बलात्कार

अस्पताल के कर्मचारियों पर बलात्कार का आरोप

बेहोशी का इंजेक्शन देकर किया बलात्कार

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया

Watch Video

https://youtu.be/xBMgpJ2-GWc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *