ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बल्लभगढ़ में मुख्यमंत्री के रोड़ शो से पहले एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि अंबेडकर चौक पर बनाया गया स्वागत द्वार गिर गया जिस कारण बाजार में अफरा तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि इस द्वार के गिरने से एक मोटरसाइकिल और बुजुर्ग महिला दब गई जिस कारण बुजुर्ग महिला घायल हो गई। वहीं इस मामले पर लोगों का कहना है कि स्वागत द्वार को अस्थाई तौर पर लगाया हुआ था जिस कारण इससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।



