पानीपत के बैंक में फिल्मी अंदाम में चोरों ने डाला डाका…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पानीपत में पंजाब एंड सिंध बैंक से फिल्मी अंदाज में चोरी करने की वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने रविवार की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पानीपत में पंजाब एंड सिंध बैंक से फिल्मी अंदाज में चोरी करने की वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए बैंक की छत तोड़ी और अंदर घुसकर चोरी कर डाली। हालांकि चोर लॉकर से क्या-क्या लेकर गए, इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है।

पानीपत के सनौली रोड स्थित संत नरेन गुरुद्वारा के भवन में गुरुनानक पब्लिक स्कूल है। इसी स्कूल के नीचे पंजाब एंड सिंध बैंक बना हुआ है। सुबह स्कूल खुला, तो पुलिस को चोरी की सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि चोर पाइप के सहारे स्‍कूल के कमरे की खिड़की तक पहुंचे और खिड़की काटकर बैंक के ऊपर बने कमरे में दाखिल हुए। ये कमरा लॉकर रूम के ठीक ऊपर वाला था। इसके बाद उन्होंने कटर से छत को काटा। इसके बाद क्लास में रखे टाट पट्टी के सहारे नीचे उतरे। यहां से चोर लॉकर रूम में पहुंचे।
चोर लॉकर रूम में पहुंचने के बाद लॉकर को तोड़ना शुरू किया और करीब 6 लॉकर तोड़ डाले। वहीं घटना की सूचना मिलने पर बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल ये पता लगाया जा रहा है कि लॉकर किसका था और उसमें क्या था। मौके पर पहुंचे लोगो के अनुसार उनके करोड़ो के जेवरात गायब हैं ,पुलिस ने जल्द मामले को सुलझाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *