ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जी हाँ 48 घंटे की हड़ताल के चलते बैंक 30 और 31 मई को बंद रहेंगे। अगर आपको कोई भी बैंक सबंधी काम है तो उसे निपटा लें।
हाल ही में 5 मई को UFBU और IBU की मीटिंग हुई थी जिसमें बैंक कर्मचारियों के लिए 2 फीसदी वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया लेकिन यूएफबीयू ने प्रस्ताव को नकार दिया। जिसके विरोध में 9 बैंक संगठनो ने हड़ताल पर जाने के फैसला किया है।
बैंक कर्मचारियों ने मांग की थी कि उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाये क्योंकि महंगाई लगातार बढ़ रही है जिससे गुजारा करना काफी मुश्किल है। जिसके चलते पूरे देश में बैंकों की हड़ताल रहेगी।


