चंडीगढ़, 24 अगस्त । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर लगे रंजीत हत्याकांड आरोप पर 26 अगस्त को सुनाए जाने वाले फैसले पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने ये आदेश रंजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह की ओर से दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए दिए है।
रंजीत सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई के एक वकील पर मामले और जज को प्रभावित करने का आरोप लगाया था। इस याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई की विशेष कोर्ट की ओर से 26 अगस्त को सुनाए जाने वाले फैसले पर रोक लगा दी है।




