ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ने बठिंडा में हुए कन्वेंशन को लेकर प्रतिक्रिया दी | उन्होंने कहा कि कन्वेंशन का कोई फायदा नहीं होगा | बलबीर सिंह ने कहा कि भाई-भाई के खिलाफ लड़ रहा है और यार मार कर रहा है | अगर पार्टी में रहकर पार्टी के हित के लिए काम करें, तो उसका पार्टी को ही फायदा होगा |
उन्होंने कहा कि सुखपाल खैरा के 6 प्रस्ताव हैं, लेकिन पार्टी हाईकमान के बिना इनकी कोई वेल्यू नहीं है | पार्टी के बिना कन्वेंशन का कोई फायदा नहीं बल्कि नुकसान सुखपाल खैहरा को भी होगा | उन्होंने कहा कि दिल्ली के बिना पार्टी नहीं चल पाएगी, इसके लिए आलाकमान की दखल अंदाजी बहुत जरूरी है |
Watch Video
https://youtu.be/-z8jyXDJUmA
