ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज देशभर में प्रेमी जोड़े प्यार का दिन वेलेंटाइन डे मना रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी कुछ लोग इस दिन का विरोध कर रहे हैं।
बजरंग दल समेत अन्य समूह वेलेंटाइन डे का विरोध किया। बजरंग दल के सदस्यों ने जगह जगह पर प्रदर्शन किया।
चेन्नई में तो लोगो ने इस दिन का अलग तरीके के साथ विरोध किया उन्होने प्रदर्शन के दौरान कुत्ते और गधे की शादी करवाई।
वही दूसरी तरफ हैदराबाद में भी बजरंग दल के सदस्यों ने पुतला फूंक कर विरोध जताया।
गुजरात में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़ो को काफी परेशान किया। बजरंग दल का कहना है कि ये भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। जिस कारण युवाओं को इसको मनाना नहीं चाहिए।
वेलेंटाइन डे का विरोध करते हुए बजरंग दल के सदस्यों ने रैली निकाली और उन्होने कहा कि यदि उनको कोई भी लड़का लड़की बैठे दिखेगे तो वो वही उनकी शादी करवा देंगे।





