ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बहादुरगढ़ में दो बेखौफ बदमाशों ने एक पैट्रोल पम्प से बंदूक की नौक पर सवा लाख रूप्ये की लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गये। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक पर सवार होकर आए 2 शातिर युवकों ने मातन गांव के सूर्यांश फिलिंग स्टेशन से पहले तो मोटरसाईकिल में 200 रूप्ये का पैट्रोल डलवाया और बाद में लूट की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवकों ने मैनेजर के पास जाकर पिस्टल निकाल कर उसे धमका कर सवा लाख रुपए लूटे और छारा गांव की तरफ फरार हो गए। पम्प कर्मियों ने बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफत से बाहर हैं।
बहादुरगढ़- पेट्रोल पंप पर लूट की CCTV
2 बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर की सवा लाख की लूट
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
मामले की जांच में जुटी पुलिस
Watch Video
