ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़:बहादुरगढ़ पुलिस और बदमाशों के बीच जसौरखेड़ी गांव में देर रात मुठभेड़ हुई।इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
तो वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए।पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले सांखोला गांव के पास मनी ट्रांसफर सेंटर में लूट की गई थी, जिसमें ये सभी आरोपी शामिल थे, और इनहें पकड़ने के लिए पुलिस ने जब जसौरखेड़ा गांव में दबिश दी तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

