ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 57 साल के बाबा का ऐसा कारनामा सामने आया है जिसके बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबा ने एक अधिकारी को अपनी चप्पल से आशीर्वाद देने की कोशिश की पर उसको समय पर ही रोक दिया गया। बता दें कि मामला कोयंबटूर से है जहां पर एक बाबा ने सलेम की जिला अधिकारी को अपनी चप्पलों से आशीर्वाद देने की कोशिश की।
बता दे कि ये घटना उस समय हुई जब जिला अधिकारी लोगों की शिकायतों को सुन रही थी। इसी दौरान अरुमुगुम नाम के बाबा ने जिला अधिकारी के साथ संपर्क किया फिर अपनी चप्पल उसके सिर पर रखने की कोशिश की। पर वो ऐसा करने में नाकाम रहा। ये बाबा लोगों के सिर पर चप्पल रख कर ही आशीर्वाद देता है। फिलहाल पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है।

