ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- रेवाड़ी में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नया गांव के पार्क में बाबा साहेब अंबेडकरकी प्रतिमा को कोई संदिग्ध उखाड़ गया है।
बता दें कि 15 अगस्त को इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था। फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है। वहीं इस मामले का कारण पुलिस ने दो पक्षों के बीच में जमीनी विवाद को बताया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।


