सरकार के साथ एडवोकेट जनरल कार्यालय में बड़ा बदलाव, कानून अधिकारियों को इस्तीफा देने के आदेश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में सरकार के बदलाव के साथ- साथ एडवोकेट जनरल कार्यालय में भी बदलाव शुरू हो गया है,सरकार की तरफ से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में सरकार के बदलाव के साथ- साथ एडवोकेट जनरल कार्यालय में भी बदलाव शुरू हो गया है,सरकार की तरफ से सभी कानून अधिकारियों को इस्तीफा देने के आदेश दिए गए हैं। अब सरकार के आदेश के बाद करीब 80 प्रतिशत लॉ- ऑफिसर्स ने अपने इस्तीफे दिए हैं।

court

बता दें कि वर्तमान में हरियाणा एडवोकेट जनरल कार्यलय के दिल्ली और चंडीगढ़ में लगभग 204 कानूनी अधिकारी सरकार की तरफ से नियुक्त हैं, जिनमें सभी कानूनी अधिकारियों को त्याग पत्र देने को कहा गया है।

Panchkula Court

दरअसल, जब नई सरकार का गठन होता है, उस समय पुराने कानून अधिकारी त्याग पत्र दे देते हैं, क्योंकी उनकी नियुक्ति पूर्ण रूप से अनुबंध पर होती है। फिलहाल एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन अपने पद पर बने रहेंगे और राज्य में जल्द ही कानून अधिकारियों के नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे जाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *