ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अफगानिस्तान में सिख और हिंदूओं के एक जत्थे पर जानलेवा हमला हुआ था जिस कारण 20 लोगों की मौत हो गई। जिनमें सबसे ज्यादा सिख शामिल थे। इस धमाके में अवतार सिंह खालसा की भी मौत हो गई।
बता दें कि अवतार सिंह खालसा अफगानिस्तान की आने वाली सांसद में सिख और हिंदू का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे थे। वो भी इस हादसे का शिकार हो गए। गौरतलब है कि अक्तूबर में होने वाले चुनाव के बाद खालसा मैंबर वाली सभा में एकलौते सिख के तौर पर नजर आने वाले थे।
अवतार सिंह खालसा का कहना था कि वो सिर्फ सिख और हिंदू भाई की नहीं बल्कि अफगानिस्तान के सभी लोगों की सेवा करने के योग् बनना चहाते है। साथ ही वो ये भी कहते थे कि वो अपने भाईयों के लिए अपनी बलि तक चढा़ने के लिए तैयार है। पर अफगानिस्तान बम धमाके में उनकी भी मौत हो गई।


