ऑन लाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में एक नाबालिग हवस का शिकार बनते-बनते रह गई। जांच अधिकारी सुनीता की माने तो बादशाह खान अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी हुई थी। देखरेख के लिए उसने अपनी नाबालिग बहन को अपने पास बुलाया हुआ था। रात करीब डेढ़ बजे वो अपनी बहन के साथ वाले बैड पर सोई हुई थी।
उसी दौरान एक युवक ने वहां आकर बैड पर सो रही नाबालिग से दुष्कर्म करने की कोशिश की। आंख खुलने पर जब नाबालिग ने शोर मचाया तो अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और दूसरे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक अस्पताल में अपने दोस्त से मिलने आया था, लेकिन उसका दोस्त उसे नहीं मिला। उसी दौरान आरोपी की सोती हुई लड़की को देखकर नीयत खराब हो गई और उसने उसके साथ गलत काम किया। फिलाहल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

