ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- रोहतक में बदमाशों द्वारा व्यक्ति पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार 3 अज्ञात लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद वो बंदूक की नोक पर गाड़ी को लेकर फरार हो गए।
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

