NSUI के राज्य अध्यक्ष पर कातिलाना हमला, अक्षय शर्मा के 2 सुरक्षाकर्मियों को लगी गोली

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के राज्य अध्यक्ष अक्षय शर्मा पर तरनतारन में उस समय कातिलाना हमला हुआ जब वह स्थानीय पैलेस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के राज्य अध्यक्ष अक्षय शर्मा पर तरनतारन में उस समय कातिलाना हमला हुआ जब वह स्थानीय पैलेस में एनएसयूआई के ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए अपने साथियों के साथ अमृतसर से तरनतारन आ रहे थे। एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष अपने साथियों के साथ फार्नूचर और इनोवा कार पर सवार होकर जब तरनतारन के बाठ रोड के समीप पहुंचे तो स्विफ्ट कार में सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उन पर 12 बोर की रायफल से गोलियां चलानी शुरु कर दी।

tarntaran firing

एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष के समर्थकों ने भी अपने बचाव के लिए गोलियां चलाने वाले युवकों पर 32 बोर से गोलियां चलाई। गोली चलाने के बाद वह अज्ञात युवक अपनी स्विफ्ट कार लेकर मौके से भागने में सफल रहे। इस गोलीबारी में अक्षय शर्मा के सरकारी सुरक्षाकर्मी करनबीर सिंह और निजी सुरक्षाकर्मी हरजीत सिंह को गोलियों के छर्रे लगे। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। इन दोनों सुरक्षाकर्मियों को तरनतारन के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जिन्हे देर शाम अमृतसर के श्री गुरु नानक देव अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।

tarntaran firing

एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष पर हुई गोलीबारी की सूचना मिलते ही हरकत में आई तरनतारन पुलिस के एसपी हैडक्वाटर गुरनाम सिंह और थाना सिटी के प्रभारी चंदर भूषण मौके पर पहुंचे और गोलीबारी के मामले के बारे में अक्षय कुमार से सारी जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में तरनतारन के एसएसपी दर्शन सिंह मान ने कहा कि इस घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

tarntaran firing

NSUI के राज्य अध्यक्ष पर कातिलाना हमला

अमृतसर से तरनतारन आ रहे थे अक्षय शर्मा

स्विफ्ट कार सवार अज्ञात युवकों ने की फायरिंग

अक्षय शर्मा के 2 सुरक्षाकर्मियों को लगी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *