क्या आप जानते है परमीश ने एसएसपी को खुद फोन कर दी थी हमले की जानकारी!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: काफी कम समय में पॉपूलर हुए गायक और डायरेक्टर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर दिलप्रीत ने ली। जानकारी अनुसार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: काफी कम समय में पॉपूलर हुए गायक और डायरेक्टर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर दिलप्रीत ने ली। जानकारी अनुसार परमीश वर्मा पर हमला रात के करीब सवा एक बजे हुआ था। जब वो एलांटे मॉल से अपने घर की और जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर ही उन पर हमला हुआ।

parmish verma

परमीश वर्मा के दोस्त ने बताया कि जब म़ॉल से घर की और जा रहे थे तो कोई उनकी कार का पीछा कर रहा था। घर से कुछ दूरी पर ही परमीश ने बाउंसर को जाने के लिए बोल दिया था। बाउंसर के जाने के बाद ही उन पर कुछ अनजान लोगो ने हमला कर दिया। जिस कारण परमीश ने गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाया। इसके बाद भी हमलावार लगातार गोलियां चलाते रहे। जिस कारण परमीश वर्मा औऱ उनके दोस्त घायल हो गए।

parmish verma and dilpreet

पर वो गाड़ी को चलाते रहे। इसी बीच परमीश ने एसएसपी को फोन कर हमले की जानकारी दी। पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली तो वो घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलअवस्था में परमीश और उनके दोस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के बाद उनको खतरे से बाहर बताया गया।

Gangster

परमीश पर हुए हमले के बाद गैंगस्टर दिलप्रीत ने अपने फसबुक पोस्ट पर इस हमले की जिम्मेदारी ली। इस मामले  में पुलिस ने एक गैंगस्टर की गिरफ्तारी की है जिससे पुछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ परमीश वर्मा के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि परमीश वर्मा को पिछले दो महीनों से धमकी भरे फोन आ रहे थे जिसकी बारें में उन्होने पुलिस को जानकारी पहले से ही दी हुई थी। गौरतलब है कि इस हमले के तुरंत बाद ही गैंगस्टर दिलप्रीत ने परमीश वर्मा पर हुए हमले की जिम्मेवारी ली। जिसके बाद पुलिस गैंगस्टर दिलप्रीत की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *