Canada Temple Attack: कनाडा के हिंदू मंदिर पर हमला मामला, पुजारी राजेंद्र प्रसाद निलंबित

Canada News: कनाडा के ब्रैम्पटन में रविवार को हिंदू सभा मंदिर आए लोगों पर गरमखियाली के समर्थकों ने हमला कर दिया. अब इस संबंध में…

Canada News: कनाडा के ब्रैम्पटन में रविवार को हिंदू सभा मंदिर आए लोगों पर गरमखियाली के समर्थकों ने हमला कर दिया. अब इस संबंध में हिंदू सभा मंदिर ने कार्रवाई की है. हिंदू सभा ने अपने पुजारी राजेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया है. हिंदू सभा के अध्यक्ष मधुसूदन लामा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

आरोप है कि उक्त प्रदर्शन में राजेंद्र प्रसाद की विवादास्पद भागीदारी थी. जिसके चलते उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. कनाडा के उक्त हिंदू सभा मंदिर की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी साझा की गई है.

आपको बता दें कि हाथों में खालिस्तानी झंडे लिए हमलावरों ने मंदिर के अंदर भक्तों के साथ मारपीट की. उन्होंने मंदिर में मौजूद लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कनाडा ने सार्जेंट हरिंदर सोही को सस्पेंड कर दिया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *