प्रचारक ज्ञानी अमरीक सिंह के साथ की गई इंग्लैंड में मारपीट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इंग्लैंड में साऊथाल के गुरूद्वारा साहिब में प्रचारक ज्ञानी अमरीक सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इतना ही उन लोगों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इंग्लैंड में साऊथाल के गुरूद्वारा साहिब में प्रचारक ज्ञानी अमरीक सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इतना ही उन लोगों ने दस्तार की भी बेअदबी की। बता दे कि ये मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। ये मामला सिख प्रचारकों में काफी गर्माया हुआ है।

giani amrik singh

इस मामले पर अंतरराष्ट्रीय सिख प्रचारक ज्ञानी जगतार सिंह जाचक ने कहा कि ज्ञानी अमरीक सिंह ने उन्हे इस घटना के बारें में बताया कि वह गुरूद्वारा साऊथल लंदन में पांच सिखों के साथ एक कमरे  बातचीत करने  के लिए गए थे। फिर पांच सिखों ने कमरे में उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं ज्ञानी अमरीक सिंह की दस्तार और उनके केस के साथ बेअदबी भी की।

giani amrik singh

वहीं इस घटना पर शिरोमणी कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण घटना कहा। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि यदि उनके बीच में किसी भी तरह के मतभेद है तो उनको बैठ कर उस समस्या का हल निकालना चाहिए था पर किसी पर हमला करना समस्या का हल नहीं है। साथ ही लोंगोवाल ने कौम की प्रचारक क्षेणी को अपील करते हुए कहा कि वह इस मामले पर सहजता से विचार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *