बीजेपी प्रत्याशी नायब सैनी पर हमला, सैनी की चुनावी जनसभा में बरसाई ईंटें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कुरुक्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी नायब सैनी पर पिहोवा के गांव भैंसी माजरा में चुनाव प्रचार के दौरान हमला हो गया | यहां…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कुरुक्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी नायब सैनी पर पिहोवा के गांव भैंसी माजरा में चुनाव प्रचार के दौरान हमला हो गया | यहां सैनी की चुनावी जनसभा में घुसकर दर्जन भर युवाओं ने जमकर उत्पात मचाया | सैनी और उनके कार्यकर्ताओं पर ईंट पत्थरों से हमला किया गया |

सैनी की गाड़ी को चारों तरफ से घेर कर दबंगों ने गाड़ी के शीशे तक तोड़ डाले और फिर बड़ी मुश्किल से सैनी के सिक्योरिटी गार्डस उन्हें वहां से निकाल कर ले गए | हालांकि इस हमले में नायब सैनी के गार्ड और गांव के कुछ लोगों को चोटें भी आईं हैं | दबंगई ऐसी की, हुड़दंगबाजों ने कुर्सियों को पलटते हुए टेंट तक उखाड़ दिये |

भैंसी माजरा में सैनी पर हमला करने से पहले इन युवकों ने सारसा गांव में सैनी के लिये आयोजित की गई चौपाल पर भी हमला किया था। नायाब सैनी ने अपने ऊपर हुए इस हमले को लेकर विरोधियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि, हार की बौखलाहट में विपक्षी दलों ने उनपर ये हमला करवाया है |

Watch Video

https://youtu.be/7hoxJ5C5-rk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *