Delhi CM Atishi Marlena: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी (Delhi CM Atishi Marlena) ने आज पद संभाल लिया है. वह आज दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय गईं और सभी औपचारिकताएं पूरी कीं. इस बीच आतिशी ने सीएम ऑफिस में एक कुर्सी खाली छोड़ दी और खुद दूसरी कुर्सी पर बैठ गईं.(Atishi left the CM chair vacant for Kejriwal)
आतिशी (Delhi CM Atishi Marlena) ने कहा कि उन्होंने ये खाली सीट अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) के लिए छोड़ी है. मुझे पूरा भरोसा है कि फरवरी में चुनाव के बाद दिल्ली की जनता केजरीवाल को दोबारा इस कुर्सी पर बिठाएगी. तब तक ये कुर्सी इसी कमरे में रहेगी और केजरीवाल जी का इंतज़ार करेगी.
दिल्ली शराब नीति मामले(Delhi liquor policy case) में 13 सितंबर को जमानत पर बाहर आने के बाद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. 21 सितंबर को आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं.



