ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : सोनीपत शहर में अतिक्रमण के कारण संकीर्ण होते रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। निगम की ओर से शहर के रेलवे रोड और सुभाष चौक पर दुकानों के बाहर रखे सामान और होर्डिंग को जब्त किया गया। नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी बी विनोद नेहरा ने बताया कि शहर में अस्थाई अतिक्रमण होता है, जिसमें दुकानदार दिन में अपना सामान या होर्डिंग सड़क पर रख देते है, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है।
इसी के चलते यातायात भी काफी प्रभावित होता है। इस अभियान के तहत दुकानदारों का सड़क पर रखा सामान जब्त करने के साथ उन पर जुर्माना भी किया जाता है। इसके अलावा सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर भी अभियान चलाया जाता है। दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण के कारण उन पर 500 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक का जुर्माना किया जाता है।

