ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों की कलश यात्रा अब पूरे देश में निकाली जाएगी । नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के पुराने मुख्यालय यानी 11 अशोक रोड में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आज सभी प्रदेश अध्यक्षों को अस्थि कलश सौप रहे हैं । पंजाब के लिए बीजेपी के पंजाब अध्यक्ष श्वेत मलिक को अटल जी की अस्थि कलश सौंपा जा रहा है ।
हरियाणा के लिए हरियाणा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को और हिमाचल प्रदेश के लिए हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सतपात सत्ती को अटल जी का अस्थि कलश सौंपा जा रहा है । सभी प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने राज्यों में अस्थि कलश लेकर जाएंगे, जिसके बाद पूरे राज्य में अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी । राजधानी से लेकर तालुका तक अटल कलश यात्रा और शोक सभा का आयोजन किया जाएगा । इसी सिलसिले में चंडीगढ़ में शाम 4 बजे अटल जी का अस्थि कलश पहंचेगा और उसके बाद अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी ।
Watch Video
