PANIPAT फैक्ट्री में 12 बदमाशों ने बंदूक की नोक पर गार्ड सहित 8 लोगों को पीटा,बंधक बनाकर की लूटपाट, 20 हजार कैश व 8 मोबाइल लूटे

पानीपत, 29 जुलाई पानीपत में पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के गांव सुताना में ऊंटला रोड स्थित एक निर्माणाधीन कारपेट फैक्ट्री में तड़के 3 बजे हथियारबंद…

पानीपत

पानीपत, 29 जुलाई

पानीपत में पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के गांव सुताना में ऊंटला रोड स्थित एक निर्माणाधीन कारपेट फैक्ट्री में तड़के 3 बजे हथियारबंद 12 बदमाशों ने डाका डाला। बंदूक की नोक पर चौकीदार और फैक्ट्री निर्माण में लगे पेंटर, टाइल कटिंग करने 7 लोगों के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा। फिर, सभी के मोबाइल, 20 हजार रुपए कैश, बिजली के ट्रांसफार्मर को उखाड़कर तांबे की क्वाइल, इनवर्टर के साथ साथ CCTV कैमरे तोड़कर DVR तक लूटकर ले गए।

सुबह चौकीदार ने किसी तरह फैक्ट्री मालिक और पुलिस को सूचना दी। बदमाश उत्तर प्रदेश टच की भाषा बोल रहे थे। रात एक बजे से तीन बजे तक लूटपाट की। माडल टाउन के फैक्ट्री मालिक अनुपम गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दी।27 जुलाई की सुबह करीब साढ़े 4 बजे मालिक को सूचना मिली की फैक्ट्री में डकैती हो गई है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां चौकीदार ओम प्रकाश ने बताया कि रात करीब एक बजे फैक्ट्री में बंदूक और लाठी डंडे लिए 10 से 12 बदमाश घुसे।

बदमाशों ने सबसे पहले चौकीदार को पीटा और हाथ-पैर बांध दिए। फिर फैक्ट्री में रहने वाले अन्य लोगों के बारे में पूछा। फिर ऊपर वाले कमरे में 7 अन्य लोगों के सोने की बात बताई, तो सभी को बंधक बनाकर पीटा।बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने अंदर घुसते ही ट्रांसफार्मर का ही स्विच काटकर बिजली सप्लाई बंद कर दी।

अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया, ताकि कोई पहचान न सके। फिलहाल थाना पुराना औद्योगिक में फैक्ट्री मालिक के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 अन्य खबरें जानें –

Finance Minister Harpal Singh Cheema Holds High-Level Meetings With Multiple Transport & Employee Unions to Resolve Key Issues

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *