राजौंद, 23 नवंबर
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने राजौंद पहुंचकर पूर्व विधायक स्वर्गीय सतविन्द्र राणा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और परिवार को ढांढस बंधाया।विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
अन्य खबरें जानें –
Faridabad में सांसद खेल महोत्सव में पहुंचे कृष्णपाल गुर्जर, 13 खेलों में दिखी युवाओं की प्रतिभा



