Assam Earthquake Today:
असम में सोमवार तड़के भूकंप के झटकों से कांप उठा. इसकी (Assam Earthquake) तीव्रता 5.1 बताई गई है. फिलहाल किसी के घायल होने या संपत्ति को नुक़सान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है. नेशनल सेंटर फ़ॉर सिस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर मोरीगांव ज़िले में दर्ज किया गया.
Assam Earthquake, गहराई 50 किमी-
मोरीगांव जिले में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि नींद में सो रहे लोग जाग गए और कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए. भूकंप की गहराई ज़मीन के भीतर 50 किलोमीटर बताई गई है.



