जम्मू के कठुआ में आठ साल की मासूम बच्ची को दरिंदो ने हैवानियत का शिकार बना ली जान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर में एक 8 साल की बच्ची आशिफा बानो को दरिंदो ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। इस बच्ची की सिर्फ इतनी सी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर में एक 8 साल की बच्ची आशिफा बानो को दरिंदो ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। इस बच्ची की सिर्फ इतनी सी ही गलती थी कि वो बकरवाल समुदाय के साथ संबंधित थी। इस समुदाय के लोगो को भगाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। इतना ही इस वारदात को अंजाम देने के लिए पहले से ही साजिश रची जा रही थी।

Asifa Bano

समुदाय को निकालने के लिए इसका सारा खामियाजा इस बच्ची को भुगतना पड़ा। जानकारी अनुसार आठ साल की बच्ची अपने घोड़ो को चराने के लिए गई थी फिर उसके बाद वो घर वापस नहीं आई।

Asifa Bano 5

जब बच्ची की गुमशुदा होने की खबर पुलिस को दी गई तो उन्होने इस मामले पर कोई कारवाई नहीं की। फिर कुछ दिनों के बाद बच्ची की लाश जंगलों से मिली। बच्ची की लाश का जब पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि उस बच्ची के साथ कई बार रेप हुआ। इतना ही नहीं उसको नशीली दवाई भी दी गई थी।

Asifa Bano 1

साथ ही उसकी हत्या करने के लिए पहले उसको गला घोटकर मारा गया फिर उसके सिर पर पत्थर से हमला किया गया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में हाहाकार मच गया। लोग सड़को पर आ गए। इस मामले पर पहले एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया था। फिर इस केस को जिसके बाद इस केस को क्राईम ब्रांच को सौंप दिया गया। इस केस की जांच करते हुए टीम ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। इस चार्जशीट में कहा गया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की साजिश रची गई थी। बता दें कि इस आरोप को अंजाम देने में पुलिस का एसपीओ दीपक खजूरिया, जांच अधिकारी सहायक सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता व कांस्टेबल तिलक राज का नाम भी शामिल है।

Asifa Bano

इन पर रेप करने और सबूतों को नष्ट करने के आरोप लगाए गए है। जब बच्ची को मार कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई तो जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी दीपक खजूरिया ने आरोपियों से कहा कि वह थोड़ा इंतजार करे, वह भी रेप करना चाहता है। इनके इलावा सुरेंद्र वर्मा, उसका दोस्त प्रवेश कुमार, सांझी राम का नाबालिग भतीजा व बेटा विशाल जंगोत्रा शामिल है।

Asifa Bano

फिलहाल इन आरोपियों के खिलाफ कारवाई की जा रही है। इस मामले पर राजनीतिक भी गर्मा गई है। बीजेपी मंत्रियों लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। वहीं जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आश्वासन दिया है कि आसिफा मामले में न्याय जरूर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *