Asian Games 2026: सावन बरवाल ने 44 साल का सूखा किया खत्म,शूटिंग में आया 11वां मेडल, आज कबड्डी में दोनों टीमों की गोल्ड के लिए जंग

नागोया, 26 सितंबर जापान में जारी एशियन गेम्स में भारत का मेडल जीतने का सफर लगातार जारी है।एशियन गेम्स के 8वें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों…

एशियन गेम्स

नागोया, 26 सितंबर

जापान में जारी एशियन गेम्स में भारत का मेडल जीतने का सफर लगातार जारी है।एशियन गेम्स के 8वें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक दो रजत पदक जीत लिए।भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 25 मेडल देश की झोली में ड़ाल दिए हैं जिसमें सबसे ज्यादा मेडल शूटिंग प्रतिस्पर्धा से आए हैं।

महिलाओँ की तिकड़ी ने जीता सिल्वर मेडल

भारतीय निशानेबाज तिलोत्तमा सेन, विदार्सा विनोद और आशी चौकसे की तिकड़ी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।एशियन गेम्स में शूटिंग में भारत का यह 11वां पदक है।

सावन बरवाल ने 44 साल का सूखा किया खत्म

सावन बरवाल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए मैराथन ट्रैक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।सावन ने 42.195 किलोमीटर की रेस 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड में पूरी कर अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ दिया।सावन बरवाल ने इसी जीत के साथ 44 साल का सूखा भी खत्म कर दिया।एक और अन्य भारतीय धावक कार्तिक कारकेरा ने 2 घंटे 22 मिनट 41 सेकंड के साथ 17वां स्थान हासिल किया।

भारत के आज अहम मुकाबले

आज के दिन भारतीय खिलाड़ी कईँ अन्य मेडल इवेंट में मेडल के लिए उतरेंगे। सबसे बड़ा मुकाबला कबड्डी का होगा। महिला कबड्डी टीम का सुबह 9.30 बजे फाइनल मुकाबला ईरान की टीम से होगा।वहीं पुरूष टीम का भी फाइनल मुकाबला ईरान की टीम से दोपहर से 2.30 बजे होगा।

हॉकी पुरूष टीम का जापान से पूल A का मुकाबला दोपहर 1.30 बजे खेला जाएगा।एथलेटिक्स में शाम 4.30 बजे पुरूष का शॉटपुट फाइनल खेला जाएगा। तेजिंदरपाल सिंह और करणवीर सिंह ने इस इवेंट में मेडल के लिए उतरेंगे।शाम 6:15 बजे महिला 400 मीटर फाइनल में प्राची और किरण, शाम 6:33 बजे पुरुष 400 मीटर फाइनल में विशाल टीके और शाम 6:45 बजे महिला 1500 मीटर फाइनल में पूजा और पारुल चौधरी मेडल के लिए जोर लगाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *