Asian Games 2026 Opening Ceremony: आज शुरू होगा खेलों का महाकुंभ , मनु भाकर और पवन सहरावत होंगे ध्वजवाहक

जापान, 19 सितंबर एशियन गेम्स 2026  का आगाज आज जापान के आइची-नागोया में होने जा रहा है। एशियन गेम्स का यह 20वें संस्करण हैं। उद्घाटन…

एशियन गेम्स 2026

जापान, 19 सितंबर

एशियन गेम्स 2026  का आगाज आज जापान के आइची-नागोया में होने जा रहा है। एशियन गेम्स का यह 20वें संस्करण हैं। उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे पालोमा मिजुहो स्टेडियम में होगा। एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 2 अक्तूबर तक होगा। एशियन गेम्स में 45 देशों के 11 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।यें खिलाड़ी 43 खेलों के प्रतिस्पर्धाओं के 469 मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे। भारतीय दल इस बार 501 खिलाड़ियों के साथ 36 खेलों में हिस्सा लेगा।

मनु भाकर और पवन सहरावत होंगे ध्वजवाहक

उद्घाटन समारोह में भारतीय दल से दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर औऱ कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत परेड ऑफ नेशंस में तिरंगा थामेंगे।  पहले तजिंदरपाल सिंह तूर को भी ध्वजवाहक बनाया गया था , लेकिन भारतीय किट नहीं मिल पाने के कारण पवन को ध्वजवाहक बनाया गया है।

भारत के लिए आज से शुरू होगी पदक की दौड़

उद्घाटन समारोह से पहले ही भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विम्सी जोआकिम डिसूजा का महिला सिंगल्स का सेमीफाइन मुकाबला इंडोनेशिया की सुमाया से हुआ। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा , हालांकि ब्रॉन्ज मेडल की रेस में वह अभी भी दावेदार हैं।

501 भारतीय खिलाड़ी 36 खेलों में लेंगे हिस्सा

भारतीय दल इस बार 501 खिलाडियों 267 पुरूष और 234 महिला खिलाडियों के साथ गेम्स में उतरेगा। एथलेटिक्स में  में 79 खिलाडी, हॉकी में 40 और क्रिकेट व शूटिंग में 30-30, कबड्डी में 24 और रोइंग में 22 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।भारतीय खिलाड़ी कुल 43 खेलों में से 36 खेलों के 256 मुकाबलों में चुनौती पेश करेंगे।

भारत की पदक उम्मीदें खास तौर पर एथलेटिक्स और शूटिंग से जुड़ी हैं। भारतीय टीम में कई पदक दावेदार मौजूद हैं।

अन्य खबरें जानें –

DUSU Election Result 2026: किसके सिर सजेगा अध्यक्ष पद का ताज? आज घोषित होंगें नतीजे, ABVP-NSUI में कडा मुकाबला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *