Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल, सॉफ्ट टेनिस में आया पहला पदक, खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन जारी

नागोया, 23 सितंबर एशियन गेम्स में भारतीय खिलडियों का चौथे दिन शानदार प्रदर्शन जारी है। कईँ मुकाबलों में देश के खाते में मेडल आए  ,…

मीराबाई

नागोया, 23 सितंबर

एशियन गेम्स में भारतीय खिलडियों का चौथे दिन शानदार प्रदर्शन जारी है। कईँ मुकाबलों में देश के खाते में मेडल आए  , तो कईँ मौकों पर खिलाडियों के हाथ निराशा लगी। एशियन गेम्स में शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी , हॉकी और सॉफ्ट टेनिस के खिलाडियों ने सफलता हासिल की।

वेटलिफ्टर मीराबाई ने जीता सिल्वर मेडल

देश की दिग्ग्ज वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।एशियन गेम्स में मीरा का यह पहला मेडल है।मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद भारत को मेडल दिलवाया है।मीराबाई चानू ने कुल 198 किलो वजन स्नैच में 87, क्लीन एंड जर्कर में 111 किलो वजन उठाया।

शूटिंग में आए दो कांस्य पदक

शूटिंग के मुकाबले में देश की झोली में आज दो कांस्य पदक आए। हालांकि 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर मामूली अंतर से हार गई।लेकिन स्कीट में भारतीय शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया।महिला टीम माहेश्वरी चौहान, रायज़ा ढिल्लों और परिनाज़ धालीवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं पुरूष टीम जीता।अनंतजीत सिंह नरुका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल ने भी कांस्य पदक जीता।

जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में रचा इतिहास

पुरुष सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।इस खेल में देश का पहला एशियन मेडल है।जय ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पाकिस्तान के हुसैन को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

कबड्डी और हॉकी में अजेय भारत

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने ग्रुप-ए के मुकाबले में बांग्लादेश को 48-25 से हराकर तीसरी जीत दर्ज की।महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 20-1 से मात दी। महिला हॉकी टीम का अगला मुकाबला 25 सितंबर को जापान से होगा।

अन्य खबरें जानें –

ਸੀਜੀਸੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, ਮੋਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਇੰਡਸਟਰੀ-ਇੰਟੀਗ੍ਰੇਟਿਡ ਬੋਰਡ (IIB) ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਐਗਜ਼ੀਕਿਊਟਿਵ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਡਾਇਲਾਗ 2026 ਆਯੋਜਿਤ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *