Asian Games 2026: नौकायन में भारत को पहला मेडल, मनु-प्रिंस ने जीता सिल्वर, स्क्वैश और तीरंदाजी में कांस्य

नागोया, 1अक्तूबर एशियन गेम्स 2026 में भारतीय नौकायन खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया।मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल ने पुरूष स्किफ 49er…

एशियन गेम्स

नागोया, 1अक्तूबर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय नौकायन खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया।मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल ने पुरूष स्किफ 49er में सिल्वर मेडल जीतकर एशियन गेम्स में पहला नौकायन पदक हासिल किया है।इस भारतीय जोड़ी ने 9 रेस में कुल 23 अंकों के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

महिला स्कवैश टीम ने जीता कांस्य पदक

भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने कांस्य पदक हासिल कर लिया।टीम को सेमीफाइनल मुकाबल में हांगकांग से 1-2 हार का सामना करना पडा। पहले मुकाबले में टीम 2-3 से हार गई। दूसरे मुकाबले में टीम ने शानदार वापिसी की लेकिन तीसरे मैच में हार गया।

गणेश मणि ने जीता कांस्य पदक  

तीरदांज गणेश मणि ने पुरूषों के कंपाउंड के इंडिविजुअल्स इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।गणेश ने वियतनाम के कोंग डुक को 149-144 से हराया। इसी के साथ मेडल टैली में भारत 8वें स्थान पर पहुंच गया है। अब देश की झोली में आए कुल मेडलों की संख्या 63 हो गई हैं। जिसमें कुल 10 गोल्ड, 22 सिल्वर, 31 कांस्य पदक शामिल है।

आज अन्य मुकाबले

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष हॉकी का सेमीफाइनल मुकाबला आज दोपहर 1:00 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा वॉलीबॉल के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 3-0 से हरा दिया।कुश्ती में मानसी को 68किग्रा में जापान की नोनोका ओजाकी ने 0-4 से हराया।क्रिकेट में भारत का मुकाबला श्रीलंका से जारी है। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

 अन्य खबरें जानें –

चाकू से हमला, सिस्टम फेल- फिर भी नहीं हारे कैप्टन मच्छार, भारतीय पायलट की बहादुरी की दुनिया में चर्चा, PM मोदी ने बताया हीरो

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *