Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी ने 44 साल का सूखा खत्म करते हुए जीता गोल्ड, चीन को 1-0 से हराया, LA ओलंपिक का टिकट पक्का

नागोया, 2 अक्तूबर एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल  का सूखा खत्म करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।फाइनल…

हॉकी टीम

नागोया, 2 अक्तूबर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल  का सूखा खत्म करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया।इसी जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2026 के लिए भी सीध क्वालीफाई कर लिया। एशियन गेम्स में इससे पहले भारतीय टीम ने 1982 में दिल्ली में हुए साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था।

1 घंटे देरी से शुरू हुआ मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 का यह फाइनल मुकाबला भारतीय समयनुसार 3.30 बजे शुरू होना था। लेकिन मैच 4.30 बजे शुरू हुआ। अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में ट्रैफिक जाम बहुत था। रास्ते में हुए हादसे के कारण बसें स्टेडिय़म में देरी से पहुंची।

पहले क्वार्टर से ही भारत का दबदबा

मैच के शुरूआत से ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने दबदबा बनाए रखा। इस मैच में लालरेमसियामी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मुकाबला खेला। लालरेमसियामी ने ही पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में शानदार गोल दागा था।पहले क्वार्टर में गेंद ज्यादा चीन के टीम के पास रही, लेकिन गोल भारतीय टीम ने किया।

सविता पूनिया का शानदार बचाव

दूसरे क्वार्टर में चीन की टीम ने शानदार वापसी करते हुए पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया।भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया ने इसका शानदार बचाव किया। चीन को बराबरी करने से रोक दिया। उसके बाद बाकि के मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन की टीम को कोई गोल नहीं करने दिया।

पुरूष टीम का फाइनल मुकाबला कल

भारतीय पुरूष हॉकी टीम कल अपना फाइनल मुकाबला मलेशिया से खेलेगी, जो बार की रनरअप है।दोनों टीमें गोल्ड मेडल जीतने और LA 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का करने मैदान में उतरेंगी।यह मुकाबला गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में शाम 3.30 बजे खेला जाएगा।

 

 

 अन्य खबरें जानें –

भारतीय महिला हॉकी ने जीता गोल्ड मेडल,44 साल का सूखा किय खत्म, चीन को 1-0 से हराया, ओलंपिक 2026 भी टिकट पक्का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *