Asian Games 2026: पोल वॉल्ट में आया भारत का पहला मेडल, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर मेडल, कबड्डी में दोनों टीमें फाइनल में

नागोया, 25 सितंबर एशियन गेम्स में आज खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 पदक जीतकर…

एशियन गेम्स

नागोया, 25 सितंबर

एशियन गेम्स में आज खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। एथलेटिक्स में आज बरानिका इलांगोवन ने पोल वॉल्ट में कांस्य पदक अपने नाम किया।उन्होंने 4-15 मीटर का सफल प्रयास किया, उनके साथ ही कजाकिस्तान की पोलिना इवानोवा ने भी इतना ही प्रयास किया। दोनों ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक अपने नाम किया।बरानिका इलांगोवन ने एशियन गेम्स में पोल वॉल्ट इवेंट में देश के नाम पहला पदक किया है।

धावक गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर पदक

पुरूषों की 10,000 मीटर दौड़ में भारतीय स्टार धावक गुलवीर सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। गुलवीर सिंह ने फाइनल में 28:29.38 मिनट का समय निकाला और दूसरे स्थान पर रहे।2023  में गुलवीर ने इसी इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

शूटिंग में भारत को गोल्ड और सिल्वर

भारतीय खिलाड़ियों ने शूटिंग इंवेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत  की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की तिकड़ी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

महिला शॉटपुट में मनप्रीत कौर ने जीता कांस्य पदक

महिला शॉटपुट में एथलीट मनप्रीत कौर ने अपने चौथे प्रयास में 17.17 मीटर का थ्रो करके कांस्य पदक अपने नाम किया।

टेबल टेनिस जोड़ी को जीता कांस्य पदक

मानुष शाह और दिया चिताले की जोड़ी ने टेबल टेनिस में कांस्य पदक हासिल किया। सेमीफाइनल में इस जोड़ी को चीन के जोडी से हार का सामना करना पड़ा।

कबड्डी में दोनों टीमें फाइनल में

एशियन गेम्स में भारत की कबड्डी की महिला टीम ने नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।पुरूष टीम ने भी थाईलैंड की टीम को 66-28 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।दोनों ही टीमें गोल्ड जीतने से महज एक कदम दूर हैं।

 

अन्य खबरें जानें –

‘हमारे राम’ नाटक की मोहाली में प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *